संगड़ाह (एमबीएम न्यूज): भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता व भुटलीमानल पंचायत के भूतपूर्व प्रधान भागचंद शर्मा का मंगलवार सुबह अचानक निधन हो गया है। 65 वर्षीय शर्मा लंबी बीमारी से पीडि़त थे। शर्मा अपने इलाके में एक बुद्धिजीवी के तौर पर विशेष पहचान रखते थे। क्षेत्र में उनके निधन पर शोक की लहर है। भाजपा नेता बलबीर सिंह, प्रताप तोमर, ईश्वर सिंह, विनोद ठाकुर, मोहन लाल तोमर व भागमल इत्यादि ने शर्मा के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।
Previous Articleहरिपुरधार : 108 एंबूलेंस में Critical प्रसूति, बेटे की किलकारी।
Next Article CCTV कैमरों से लैस हुए शिमला के सभी बाल आश्रम।