– पंजाब से देवी पर माथा टेकने आए थे करीब 40 श्रद्धाल
नाहन : कौलांवालाभूड पंचायत के जंगलावालाभूड क्षेत्र में एक श्रद्धालुओं से भरा एक ट्रेक्टर पलट गया। चालक द्वारा उतराई में अचानक नियंत्रण खो देने के बाद यह हादसा हुआ। ट्रेक्टर में करीब 40-45 श्रद्धालु थे। इनमें से करीब 7-8 लोगों को चोटें आई है, जिसमें से करीब चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। एक व्यक्ति की टांग फ्रेक्चर हो गई है। घायलों को हरियाणा के नारायणगढ़ अस्पताल ले जाया गया है। इसकी पुष्टि पंचायत के वार्ड सदस्य बनारसी दास ने की है।
उन्होंने बताया कि यह हादसा करीब साढ़े 8 बजे के आसपास उस वक्त हुआ, जब जंगलावालाभूड के पास देवी के दर्षन कर श्रद्धालु लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि उतराई में अचानक ट्रेक्टर चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और ट्रेक्टर सड़क से नीचे जा पलटा। उन्होंने बताया कि ट्रेक्टर में करीब 40-45 लोग सवार थे। इनमें से चार को गंभीर चोटें आई है। साथ ही मौजूद अन्य गाड़ियों की सहायता से घायलों को नारायणगढ़ अस्पताल ले जाया गया है। यह सभी श्रद्धालु पंजाब से यहां माथा टेकने पहुंचे थे। उधर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।