नालागढ़ (एमबीएम न्यूज) : क्षेत्र की पहाड़ी पंचायत बारिया में मकान की छत अचानक ही
FILE PHOTOगिर गई। रात के वक्त 20 वर्षीय युवक कमरे में सो रहा था। 20 वर्षीय सिद्धार्थ उर्फ सन्नी मलबे के नीचे दबने के कारण बुरी तरह से घायल हो गया है। लोगों की मदद से सिद्धार्थ को बाहर निकाला गया।
जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त युवक अपने घर में सो रहा था। साथ ही परिवार के अन्य सदस्य अलग कमरे में सो रहे थे। छत गिरने की आवाज आने पर परिवार के सदस्यों ने जाकर देखा तो सन्नी को मलबे के नीचे दबा पाया। बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले सन्नी के सिर व छाती में चोटें आई हैं।