ऊना (एमबीएम न्यूज़) : पुलिस थाना गगरेट के तहत अंबोटा गांव में शनिवार रात वैन व ट्रैक्टर में टक्कर हुई। हादसे में वैन चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वैन में सवार दो अन्य घायल है। मृतक पहचान नरदेव सिंह (66) निवासी गांव अंबोटा जिला ऊना के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान सुनीता (44) और रजिंद्र (49) निवासी गगरेट जिला ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार रात नरदेव सिंह अपने साथियों के साथ वैन में सवार होकर दियोली के शनिदेव मंदिर में माथा टेकने जा रहा था। अंबोटा स्कूल के पास उसकी वैन सामने से आ रही एक ट्रैक्टर के टैंकर से टकरा गई। हादसे में वैन सवार सभी को गंभीर चोटें आई। सभी को गगरेट अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर हालत के चलते चालक नरदेव को होशियारपुर अस्पताल ले जाया गया। होशियापुर अस्पताल में उपचार के दौरान नरदेव की मौत हो गई।
पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के वैन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।