चंबा (एमबीएम न्यूज): जिला के जुम्महार के अवैध कटान का मामला सामने आया हैं। इस दौरान तीन देवदार के पेड़ो पर तीन लोगों द्वारा कुल्हाड़ी चलाई गई हैं। पुलिस ने तीनो लोगों को गिरफ्तार कर आगामी छानबीन शुरू कर दी हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जुम्महार लोअर बीट के वन रक्षक कमलेश कुमार ने ब्यान दिया हैं कि दस जनवरी को वह जब गश्त पर था तो बिट्टू पुत्र अमरो राम, प्रकाश चंद, पुत्र छांछो राम व मुकेश कुमार पुत्र देशो राम गांव कुम्हारूई ने उक्त बीट पर तीन देवदार के पेड़ों को काट दिया।
पुलिस ने वन रक्षक के बयान के आधार पर तीनों युवकों को गिरफ्तार कर आगामी छानबीन शुरू कर दी हैं। एसपी चंबा वीरेंद्र तोमर ने भी इसकी पुष्टि की हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं।