शिमला (शैलेंद्र कालरा) : बात 22 नवबंर शाम की है। हिमाचली टाइगर मनोज ठाकुर अपने दोस्तों को मिलने मुंबई गया हुआ था। मित्रों ने घर आए मेहमान की तस्वीर सोशल मिडिया में अपलोड कर दी। फिर क्या था देश के नामी न्यूज चैनल को भी मनोज के मुंबई में होने की खबर मिल गई। इसके बाद टीवी चैनल पर बहस का एक ऐसा मौका मिला जिसमें हिमाचली टाइगर मनोज ठाकुर ने पाक रक्षा विशेषज्ञ जावेद इकबाल की बोलती बंद कर दी।
पाकिस्तानी सर्मथकों से सोशल मिडिया के माध्यम से मिल चुकी धमकियों से बेपरवाह मनोज ठाकुर ने सरेआम पाकिस्तान को लाइव टीवी शो में धमका डाला। अपनी उस कविता को तो मनोज ने दोहराया ही जो सोशल मिडिया में वायरल हुई थी। साथ ही यहां तक कह डाला कि अबकी बार लाहौर में होगा सर्जिकल स्ट्राइक। इस विडियों में साफ नजर आ रहा है कि पाक रक्षा विशेषज्ञ ने हिमाचली बेटे की दहाड को लगातार संयम से सुना।
मनोज का यह कहना, पाकिस्तान के पास जितना बारूद है उतना हिन्दुस्तान दिवाली पर फूंक डालता है। जितना रक्षा का बजट है उतना हिन्दुस्तान अपने मोबाईल के रिचार्ज में खर्चता है। अपने इस अनुभव को हैड कांस्टेबल मनोज ठाकुर ने आज शाम एमबीएम न्यूज से फोन पर सांझा किया। बोले, भाई चाहता था कि एक ऐसा मंच मिले जहां सीधे ही पाकिस्तानियों से आमना सामना हों। ताकि उन्हें बताया जा सकें कि एक सच्चे भारत मां के बेटे की दहाड से ही पाकिस्तानियों की पैंट गीली हो सकती है।
https://youtu.be/xaQuZ4ekFg8
उन्होंने कहा कि सीधे पाकिस्तान से टीवी पर बात करने की हसरत पूरी हो गई है। मगर चाहता हूं कि एक बार देश की सीमा पर भी भारत मां की रक्षा के लिए बंदूक उठाऊ। कुल मिलाकर सादगी से परिपूर्ण हैड कांस्टेबल मनोज ठाकुर ने अपने जोश व जुनून से पाकिस्तानियों को कई बातें सोचने पर मजबूर कर दिया है।