हमीरपुर (एमबीएम न्यूज) : बड़सर उपमंडल की ग्राम पंचायत वल्ह विहाल में एक 42 बर्षीय युवक द्वारा जहर निगल कर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक बल्ह गांव का रहने वाला था।
पुलिस के अनुसार युवक कर्ण सिंह ने गत रात्रि कोइ जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। डीएसपी बड़सर अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।