चंबा (एमबीएम न्यूज): शहर की एक विवाहिता की गलती से जहर निगलने से मौत हो गई। मृतका की पहचान पूनम पत्नी जितेंद्र कुमार निवासी रामगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी तफ्तीश आरंभ कर दी है।
बताया जा रहा है कि महिला द्वारा बीती रात को गलती से जहर निगला गया था। एसपी चंबा वीरेंद्र तोमर ने इसकी पुष्टि की है।