नाहन (एमबीएम न्यूज): सैंज क्षेत्र के अरट गांव के रहने वाले 40 वर्षीय अमर सिंह पुत्र जालम सिंह की ढांक से गिरने के कारण मौत हो गई है।जब अमर सिंह घंटों तक वापस घर नहीं पहुंचा, तब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान रात 10 बजे के आसपास डोम का बाग में तकरीबन 100 फीट गहरी खाई में अमर सिंह को बरामद किया गया।
बताया जा रहा है, जब अमर सिंह को सडक़ तक पहुंचाया गया, तब उसकी सांसें चल रही थी। 108 एंबूलेंस में अमर सिंह को हरिपुरधार पीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉ. कृष्णा भटनागर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अमर सिंह घर से घास काटने निकला था। संभवत: इसी दौरान पांव फिसलने से गहरी खाई में जा गिरा। सिर पर चोटें आने की वजह से अमर सिंह की मौत हो गई।