धर्मशाला (एमबीएम न्यूज़) : हिप्र राज्य नागरिक आपूर्ति निगम सेवा निवृत कल्याण संगठन की कार्यकारिणी की त्रैमासिंह बैठक का आयोजन संगठन के अध्यक्ष बीबी गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया जिसमें सेवानिवृत कर्मचारियों ने पैंशन का मुद्दा उठाया।
धर्मशाला में प्रैस को जारी एक विज्ञप्ति में बीबी गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2009 इमें गठित पैंशन ट्रस्ट निगम के अंशदान व इस पर अर्जित ब्याज सहित लगभग 28 करोड़ रुपया श्रेत्रिय प्राविडेंट फंड कमिशनर के पास तथा इतनी ही राशि कर्मचारियों के इंप्लोयर सेयर की उपलब्ध होने के बाद भी कर्मचारियों को पैंशन जारी नही की जा रही है।
उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा बार-बार मांग करने के बाद भी निगम पंबंधन द्वारा उनकी इस मांग को नजर अंदाज करके सेवानिवृत कर्मचारियों के हित्तों से खिलबाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा प्रदेश भर में इस समय 250 से अधिक सेवानिवृत कर्मचारी है जो पैंशन सुविधा से वंचित हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि सरकार व निगम प्रबंधन के साथ इस पैंशन सुविधा को शीघ्र शुरु करवाने का मामला उठाया जाए।
संगठन ने कहा है कि निगम के सेवानिवृत कर्मचारी हित्तों की सुरक्षा हेतु पैंशन सुविधा की मांग पूरी करवाने के लिए निगम प्रबंधन से बैठकों का शीघ्र अयोजन करवाने के अतिरिक्त जरुरत पडऩे पर लोकतांत्रित तरीके से धरना, प्रदर्शन, भूख हड़ताल, जन-अंदोलन शुरु के द्वारा संगठन अपनी आवाज को बुलंद करेगा।
इस मौके पर संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस.के. आचार्य, उपाध्यक्ष जितेंद्र जामवाल, महासचिव बीएस राणा, कोषाध्यक्ष दयाकृष्ण वालिया, संयुक्त सचिव नरेंद्र चाँहान, सुभाष चौधरी, प्रैस सचिव कर्म सिंह, सुखदेव शर्मा, रमेश ठाकुर, सुरेंद्र गुलेरिया सहित 40 सदस्यों ने भाग लिया।