हमीरपुर (एमबीएम न्यूज) : गऊ-गंगा-गीता का सम्मान करने से ही समाज की प्रगति होगी और देश उंचाइयों के शिखर पर पहुंचेगा। गौवंश की सेवा के लिए हमारी मानसीकता में बदलाव आवयश्क है। यह शब्द पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने माधव गौ संवर्धन केन्द्र कुट कश्मीर के उदघाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि मॉ की तरह गौवंश की सेवा करने की भावना से ही गौशालाएं चलेगी।
गौशाला चलाने के लिए उसका प्रबंधन सेवा भाव से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय नस्ल की गाय विश्व में सबसे अधिक दूध देने वाली गाय है। विदेशियों के गाय एक मात्र पशु है, जबकि भारत में हमारी आस्था का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि देशी गाय की गौमूत्र अर्क से कई गंभीर बीमारियों का दलाज संभव है। गाय दूध ही नही देती, प्रतिदिन उसका गोबर तथा गौमूत्र से हजारों रूपए की आय हो सकती है।
उन्होंने कहा कि कोई भी सरकार गौशाला नही चला सकती बल्कि इसे चलाने के लिए अपना सहयोग दे सकती है। उन्होंने कहा कि आज का समाज रोगी हो चुका ऐसी परिस्थिति में भागवत कथा से भी आवश्यक गौर भागवत कथा है। जनसभा को स्वामी विशेष गिरी, आरएसएस के प्रांत संघचालक कर्नल रूप चंद ने भी संबोधित किया। माधव गौ संवर्धन केन्द्र के संचालक डा. अशोक शर्मा ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री रमेश धवाला, विधायक विजय अग्रिहोत्री, जिप चेयरमेन राकेश ठाकुर, वेद कुमार, केजी कपूर, विजय शर्मा, अनिता गर्ग, राज कुमार भारद्वाज, पवन शर्मा, लेखराज शर्मा, राजेन्द्र राणा, विरेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित थे।