नाहन (एमबीएम न्यूज) : शिलाई क्षेत्र की रोहनाट उप तहसील के पनोग गांव में दुराचार का मामला सामने आया है।
शिलाई पुलिस ने आईपीसी की धारा-376 के तहत मामला दर्ज किया है।
आरोपी की पहचान 35 साल के कल्याण सिंह के तौर पर की गई है। जानकारी के मुताबिक मामला दर्ज होने के बाद थाना प्रभारी खुद घटनास्थल पर आरोपों की तस्दीक करने गए हुए हैं। पीडि़ता का आरोप है कि जबरन दुराचार किया गया।