मंडी (वी कुमार) : फिल्म अभिनेता सलमान खान की सामाजिक संस्था Being Human ने प्रदेश में सक्रियता के साथ कार्य करना शुरू कर दिया है। हाल ही में सलमान खान ने मंडी निवासी हिमांशु शर्मा को संस्था को स्टेट को-आर्डिनेटर नियुक्त किया था।
हिमांशु शर्मा ने हाल ही में मंडी में आयोजित किए गए संस्था के दो शिविरों में पूरी निष्ठा दिखाई थी और उनकी मेहनत की सारी रिपोर्ट सलमान खान के पास पहुंची थी, जिसके बाद सलमान खान ने उन्हें स्टेट को-आर्डिनेटर जैसे अहम पद का दायित्व सौंपा है। हिमांशु शर्मा ने इसके लिए सलमान खान और आयुष शर्मा का आभार जताया है।
हिमांशु शर्मा ने बताया कि Being Human संस्था का स्टेट को-आर्डिनेटर बनने के बाद से ही उन्होंने कार्य करना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने लोगों की सुविधा के लिए दो हेल्पाईन नंबर जारी किए हैं। यह नंबर 9882900020 और 8265000020 हैं। इसके साथ ही beinghumanhp@gmail.com के नाम से ईमेल आईडी भी जारी की गई है। हिमांशु शर्मा ने बताया कि लोग इन नंबरों पर फोन करके अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि अब स्पाट रजिस्ट्रेशन न करके एडवांस रजिस्ट्रेशन किया जाएगा और जिस जिले के सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन होंगे उस जिले में Being Human संस्था का कैंप लगाया जाएगा। हिमांशु शर्मा ने लोगों से इस सुविधा का पूरा पूरा लाभ उठाने और बाकी लोगों को भी इसके बारे में जानकारी देने का आहवान किया है।
3 Attachments