नाहन (एमबीएम न्यूज): Snake Bite के मामलों में भी 108 एंबूलेंस कर्मियों ने महारत हासिल कर ली है। मामला बीती देर शाम का है। नौहराधार क्षेत्र के चाडऩा में 18 वर्षीय रजत वर्मा पुत्र खजान सिंह को सांप ने डस लिया। 108 को सूचना दी गई। एंबूलेंस में ही उपचार उपलब्ध करवा दिया गया। फिर राजगढ़ अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
ईएमटी बलबीर के मुताबिक युवक की हालत स्थिर है। सनद रहे कि 108 एंबूलेंस सेवा ने क्षेत्र में तकरीबन 80 प्रसूतियां करवाने का रिकॉर्ड दर्ज किया है। उधर 7-8 अक्तूबर की रात कालाअंब क्षेत्र के 108 एंबूलेंस में एक प्रवासी महिला ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया।
इस प्रसव में ईएमटी अमित कुमार व पायलट नरेंद्र सिंह ने मोगीनंद में सडक़ के किनारे एंबूलेंस को खड़ी करने के बाद सफलतापूर्वक प्रसूति करवाई।