ऊना (एमबीएम न्यूज) : सिविल अस्पताल अंब में उपचार ले रहे दो युवकों में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। युवकों की पहचान अमन निवासी भागडू व पिंटू निवासी कलोहा के रूप में हुई है। उपमंडल अंब के डेंगू की खबर फैलते ही दहशत का माहौल बन गया है। अंब अस्पताल में तैनात डा. रूपिंदर सिंह ने दोनों मरीजों के डेंगू से पीडि़त होने की पुष्टि की है।
अमन चंडीगढ़ व पिंटू दिल्ली में काम करता है। दोनों की घर वापिसी के बाद बीमार से पीडि़त रहने लगे। अंब अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे, जहां टैस्ट के दौरान दोनों में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। अमन चंडीगढ़ में कार्यरत है। माना जा रहा है कि उसे वहीं डेंगू मच्छर ने काटा है। वहीं पिंटू नामक अन्य युवक भी डेंगू से पीडि़त है, जो दिल्ली में कार्यरत है। डा. रूपेंदर सिंह ने बताया कि डेंगू से पीडि़त मरीजों का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि धीरे-धीरे दोनों के स्वास्थ्य में सुधार आ रहा है।