कालाअंब (एमबीएम न्यूज) : बुधवार को औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में भांग के पौधों के उन्मूलन को लेकर एसपी सौम्या सांंबशिवन ने भी अपना योगदान दिया। साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इस मुहिम के भागीदार रहे। अपने अधिकारियों को भांग उखाड़ते देख कालाअंब पुलिस कर्मियों का भी मनोबल बढ़ा। सनद रहे कि भांग के पौधों के क्षेत्रों को पहले ही चिन्हित किया गया था। इसके बाद 22 अगस्त से इसे उखाडऩे का अभियान शुरू हुआ है।
कालाअंब के बाद पुलिस अधिकारियों ने शंभूवाला क्षेत्र में भी भांग उखाडऩे का अभियान चलाया। एसपी सौम्या सांबशिवन ने कहा कि इस तरह के कार्यों में खुद भागीदार बनने से अभियान में जुटे कर्मियों व लोगों का मनोबल भी बढ़ता है। साथ ही धरातल की परिस्थितियों का पता चलता है।
सनद रहे कि मंगलवार को सिरमौर के डीसी बीसी बडालिया ने भी खुद पांवटा साहिब में भांग उखाडऩे में अपनी भागीदारी दी थी। उधर राजगढ़ में डीएसपी योगेश रोल्टा ने भी इस मुहिम को तेज रफ्तार प्रदान की है।