मंडी,8 अप्रैल : जोगिन्द्रनगर के द्राहल में 34 वर्षीय महिला द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामले सामने आया है। घटना बीते रोज की है। घटना के बाद मायका पक्ष ने बेटी के ससुराल पहुंचकर खूब हंगामा किया। इस मौक पर मायका पक्ष ने उनकी बेटी को प्रताड़ित करने और उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के संगीन आरोप भी लगाए। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंकर मायका पक्ष को शांत करवाया और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाई शुरू की। मौके पर मायका पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने सास-ससुर व सैनिक पति को भी हिरासत में लिया। सोमवार को पुलिस ने आरोपी पति व ससुर को गिरफ्तार कर तीन दिन के पुलिस रिमांड में भेज दिया है।
वहीं मृतक महिला का पोस्टमार्टम कराने के उपरांत सोमवार दोपहर बाद पुलिस के पहरे में अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते रोज दोपहर को जोगिंद्रनगर के द्राहल पंचायत की 34 वर्षीय अर्पणा देवी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सगनेहड़ पंचायत के सरोहली गांव स्थित मायका पक्ष को घटना का पता चला तो उन्होंने बेटी के सुसराल में उनकी बेटी को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित करने के आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। मायका पक्ष के मुताबिक मृतका अर्पणा देवी का पति उसे पिछले 4 सालों से प्रताड़ित कर रहा था।
वहीं मायके पक्ष का आरोप है कि जब भी का महिला पति संजीव कुमार सेना से घर छुटटी पर आता था तो उसके साथ मारपीट करता था। मृतका के भाई अंशुल व बहन कबु ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनके जीजा के किसी और महिला के साथ अवैध संबध थे। इसी कारण उनकी बहन को पिछले कई सालों से उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होने न्याय ही गुहार लगाते हुए ससुराल पक्ष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। बता दें कि मृतक अर्पणा देवी की 6 और 11 साल की दो बेटियां है।
उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बीते रोज मृतका की सास सीता देवी, ससुर नागेश कुमार व सैनिक पति संजीव कुमार को हिरासत में लिया था। डीएसपी पधर दिनेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक महिला के पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही असली कारणों का पता चल पाएगा। @K1