शिमला, 7 मार्च : प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक खत्म होने के बाद सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली रवाना हुए हैं। हिमाचल के सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा काफी अहम माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री कांग्रेस हाईकमान से मुलाकात कर प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालातों की जानकारी देंगे और लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर चर्चा करेंगे।
शिमला में मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के 6 बर्खास्त बागी विधायकों बारे पूछे गए सवाल पर कहा कि सुबह का भुला हुआ शाम को अगर घर आ जाये तो उसे भुला नहीं कहते। अगर कोई व्यक्ति गलती करता है। उसके बाद कोई बातचीत का रास्ता निकलता है तो उस पर विचार किया जा सकता है।
हालांकि सीएम ने स्पष्ट तौर पर नहीं कहा लेकिन कहीं न कहीं बागियों की घर वापसी के संकेत भी दिए हैं।