नाहन, 6 मार्च : महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शहर में तैयारियां जोरों-शोरों से चली हुई हैं। शहर के ऐतिहासिक रानीताल शिव मंदिर में महापर्व को लेकर युवाओं में खासा जोश रहता है। इसी के तहत बुधवार दोपहर को मंदिर परिसर से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
इस दौरान गाजे-बाजे के साथ शिव शंकर की बारात निकाली गई। इसमें भूत-पिशाच बने युवा आकर्षण रहे। शोभायात्रा का आगाज करीब डेढ़ बजे हुआ। शहर के प्राचीन कालीस्थान मंदिर के राजगुरु योगी किशोरी नाथ विशेष तौर पर पहुंचे थे। उनके सानिध्य में शोभायात्रा का आगाज किया गया।
बम-बम भोले के उदघोष के साथ भोले शंकर की बारात धूमधाम से रानीताल बाग से निकली, जिसमें भोले के गणों ने खूब समां बांधा। शव गणों ने मुंह से आग उगलने वाले हैरतअंगेज करतब दिखाए। नंदी बैल पर विराजमान भोले शंकर की के झांकी स्वरूप खासा आकर्षण बने। भोले बाबा की बारात कच्चा टैंक से होते हुए मुख्य बाजार, बड़ा चौक, चौगान, नया बाजार से चैगान, महलात की घाटी से बाजार से होते हुए रानीताल शिव मंदिर में समाप्त हुई।