नाहन, 25 फरवरी : दक्षिण भारत के जायके के दीवानों के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल, यहां होटल कबीरा के नीचे वाली गली में देसी घी की खुशबू बिखेरने ‘डोसा वाला’ पहुंचा है। वैसे तो शहर में फूड ज्वाइंट (Food Joint in Nahan) की भरमार हो चुकी है, लेकिन रियायती दरों पर डोसे के जायके की दरकार थी।
डोसे वाले के टेबल पर कीमत 60 रुपए से शुरू होती है। कॉम्बो पैक (Combo Pack) की ऑफर भी उपलब्ध है। बता दें कि 90 के दशक में एसएफडीए हाॅल (SFDA Hall) की बगल में शिखा रेस्तरां में वड़ा-सांबर मशहूर हुआ करता था। केवल वड़ा सांबर (Vada-Sambar) से ही ये रेस्तरां चला करता था। बदलते समय में तिब्बती व्यंजनों ने स्ट्रीट फूड (Street Food) में धमाल मचा दिया है।
खास बात ये है कि यहां प्लेन, मसाला व पनीर डोसा की दरें 60 रुपए से शुरू होकर 160 रुपए तक हैं। साथ ही डोसे वाले की महारत वड़ा सांबर व उत्तपम में भी है। वड़ा, इडली का काॅम्बो पैक भी महज 80 रुपए में ऑफर किया जा रहा है।
मोबाइल पर सबसे पहले पाएं हिमाचल की ताजा खबरें, यहां क्लिक कर ज्वाइन करें हमारा WhatsApp Group
दावा है कि स्ट्रीट फूड की दरों पर ही दक्षिण भारतीय व्यंजन (south Indian Dishes) उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। प्लेन डोसे में रवा व मैसूर डोसा भी खास हैं। मात्र 150 रुपए में साउथ इंडियन थाली का भी आनंद लिया जा सकता है। इसमें इडली, वड़ा सांबर व मसाला डोसा परोसा जाएगा। बावजूद इसके डोसे का जायका बरकरार है। हर पीढ़ी के लोग डोसे का जायका लेना चाहते हैं।
दरअसल, शहर में स्ट्रीट फूड का भी खासा चलन बढ़ा है, लिहाजा इसी कारण डोसा वाला भी नाहन पहुंच गया है। ऑर्डर के लिए मोबाइल नंबर 88948-10107 व 97365-65562 पर भी संपर्क किया जा सकता है।