शिमला, 20 फरवरी : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारतीय सेना की 26वीं पंजाब रेजिमेंट में सेवारत हैप्पी सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। लेह-लद्दाख सीमा पर सेवाएं दे रहे हैप्पी सिंह का निधन ब्रेन हेमरेज के कारण आर्मी अस्पताल में हुआ।
उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की और ईश्वर से परिवारजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने का साहस प्रदान करने की प्रार्थना की है।
बता दें किविधानसभा क्षेत्र नगरोटा बगवां के जवान ने लेह में शहादत पाई है। ग्लेशियर में तीन दिन पहले ब्रेन हेमरेज होने से लिली गांव के रहने वाले 24 वर्षीय जवान हैप्पी सिंह की तबीयत खराब हो गई थी। अस्पताल में भर्ती होने से पहले ही सोमवार सुबह जवान का निधन हो गया। जवान की शहादत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पिता विनीत कुमार तथा माता श्यामा देवी के रो-रोकर बुरे हाल हो गए है।