नाहन, 14 फरवरी : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय नाहन ने “सकारात्मक परिवर्तन से आनंदमय जीवन” शीर्षक पर एक कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्रह्माकुमारी मुख्यालय माउंट आबू राजस्थान (Mount Abu Rajasthan)की महिला प्रभाग की राष्ट्रीय संयोजिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शारदा जी रही। उन्होंने बताया कि सकारात्मकता हमें किस प्रकार खुशी प्रदान करती है। आज हर व्यक्ति के मन की जो चाहना है वह क्या है, प्रैक्टिकल में वह क्या करता है।
पहली बात हम सकारात्मक को समझने की कोशिश करें। पॉजिटिव सोचो तो आपकी पर्सनालिटी भी पॉजिटिव होगी। पॉजिटिव सोचेंगे तो रिजल्ट भी पॉजिटिव हो जाएगा, लेकिन बाहर जब हम चारों तरफ एक नजर दौड़ाते हैं तो हमें दिखाई क्या देता है। चाहे स्वयं को देखें, परिवार को देखें, समाज को देखें, राष्ट्र और विश्व को देखो। सुबह उठते ही न्यूज़पेपर सामने आता है तो उसको देखें मनुष्य का मन क्या-क्या इंफॉर्मेशन चाहता है।
नेगेटिव न्यूज़ इज न्यूज़ पॉजिटिव न्यूज़ इस नोट ए न्यूज़। बापू गांधी जी का संकल्प था कि राम राज्य हो लेकिन अनेक प्रकार के उतार-चढ़ाव जीवन में समाज में आए और अनेक के मन में यह संकल्प उद्भव हुआ कि राम राज्य की संकल्पना की जाए।
इस पर रामायण का एक दोहा याद आता है कि “दैहिक दैविक भौतिक तापा, राम राज्य काहू नहीं व्यापा” उस राज्य के अंदर भौतिक, दैहिक, दैविक किसी भी प्रकार का संताप नहीं था। जब राम ने रावण पर विजय प्राप्त की तब राम राज्य शुरू हुआ। धन कमा सकते हैं लेकिन समय को कमाना मुश्किल है। जो समय एक बार निकल गया वह वापस नहीं आ सकता। इसलिए समय की वैल्यू को समझ कर जीवन में परिवर्तन करना चाहिए। हम अपना स्वभाव ऐसा बनाएं जो दूसरों को प्रेरणा दे सके।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ. राजीव बिंदल (वर्तमान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष) ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है जो मुझे सेवा केंद्र का सानिध्य प्राप्त हुआ। समय प्रति बहनों-भाइयों का आत्मिक स्नेह व विनम्रता पूर्वक व्यवहार सदा ही अपनी तरफ आकर्षित करता है।
मीना जी (हरिद्वार सेवा केन्द्र संचालिका) ने कहा कि ओम शांति का यह मंत्र जिसका अर्थ है मैं आत्मा शांत स्वरूप हूं। आज हमारे पास सब कुछ है लेकिन शांति नहीं है। आज हम अपने सत्य स्वरूप को भूल चुके हैं। इसी कारण हम दुखी परेशान अशांत है तो अपने सत्य स्वरूप को पहचानने से ही हम शांत रह सकते हैं।
रमा रैतका ने भी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शारदा के नाहन आगमन पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मैं आपको सुनने यहां पहुंची हूं। इस कार्यक्रम में देहरादून सब जोन प्रभारी बीके मंजू दीदी ने भी सबको शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि परमपिता परमात्मा की याद में ही सुख और शांति समाई है। श्वांसों श्वांस उस ईश्वर को याद करें।
इस अवसर पर तेजिंदर कुमार ने स्वागत गीत कुमारी परी, कु. मृणालिनी ने स्वागत नृत्य व शिवानी वंशिका विद्या ने पहाड़ी नाटी प्रस्तुत की।
कार्यक्रम का कुशल संचालन बी के सुशील द्वारा किया गया। इस मौके पर देहरादून बीके सोनिया, बीके शेफाली,विजय भाई, मधु बिंदल, विशाल तोमर, मोना तोमर, नगर पालिका अध्यक्ष श्यामा पुंडीर, इनर व्हील क्लब के मेंबर, आस्था स्कूल के मेंबर्स नाहन कलम व आस-पास के गांव के लोग उपस्थित रहे।