नाहन, 30 दिसंबर : आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता के पद से गीता सिंह ने इस्तीफे का ऐलान किया है। पार्टी के राज्य अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर को इस्तीफा भेजा गया है। सिरमौर की बनी बखौली पंचायत के टिक्करी कुठार गांव के रहने वाले गीता सिंह ने कहा कि वो निजी कारणों की वजह से इस पद का निर्वहन करने में असमर्थ हैं। लिहाजा वो इस्तीफा सौंप रहे हैं।
उन्होंने पार्टी प्रदेशाध्यक्ष से इस्तीफा मंजूर करने का आग्रह किया है। इस्तीफे की प्रतिलिपि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को भी भेजी गई है।