हमीरपुर, 21 दिसंबर : थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत जलाड़ी गांव में एक महिला ने अपने ही गांव के एक व्यक्ति पर मारपीट का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने उसके साथ दुर्व्यवहार करते हुए लड़ाई झगड़ा किया है। पीड़िता मीनाक्षी पत्नी मनीष कुमार ने पुलिस थाना नादौन में शिकायत दर्ज करवाई है।
महिला ने शिकायत में बताया कि कुलदीप कुमार पुत्र अमर सिंह ने बिना किसी कारण के उसके साथ लड़ाई झगड़ा कर महिला के साथ दुर्व्यवहार किया। महिला ने पुलिस से गुहार लगाई है कि आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाए। वहीं दूसरी ओर आरोपी ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों से इनकार किया है। इस संबंध में नादौन पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करके आगे छानबीन आरंभ कर दी है।