नाहन, 12 दिसंबर : वन मण्डलाधिकारी, नाहन सौरभ ने जानकारी देते हुए बताया कि नाहन वन मण्डल के अधीनस्थ नाहन, त्रिलोकपुर व कोलर रेंज में भाबड घास की नीलामी 15 जनवरी प्रातः 11:00 बजे से वन मण्डल अधिकारी नाहन के कार्यालय में रखी गई है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक बोली दाता बोली देने से पहले मौके पर जाकर इसका निरीक्षण कर ले। उन्होंने बताया कि नीलामी की सभी शर्तों का ब्यौरा भी मौके पर पढ़ कर सुनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त बोली दाता अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस के समय वन मण्डलाधिकारी नाहन के कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक बोलीदाता की पात्रता के लिए 5 हजार की बोली से पहले मौके पर जमा कराने होगे। यह राशि नीलामी समाप्त होने पर बोली दाताओ को वापिस कर दी जाएगी। सफल बोली दाता से मौके पर पूरी कीमत एकमुश्त विक्रय कर पूरी राशि के साथ वसूल की जाएगी।