ऊना,05 अक्टूबर: एक वयोवृद्ध भाजपा नेता का मंदबुद्धि नाबालिग बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। 82 वर्षीय भाजपा नेता पहले सरकारी नौकरी पर थे और सेवानिवृति के बाद से भाजपा के साथ सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। बच्ची की मां की शिकायत पर गगरेट पुलिस ने मामला महिला पुलिस थाना ऊना को सौंपा है। पुलिस ने भाजपा नेता के विरुद्ध पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
मोबाइल पर सबसे पहले पाएं हिमाचल की ताजा खबरें, यहां क्लिक कर ज्वाइन करें हमारा WhatsApp Group
बताया जा रहा है कि मंदबुद्धि नाबालिग बच्ची भाजपा नेता की दुकान पर गई थी। इसी दौरान भाजपा नेता ने अश्लील हरकत शुरू की। घटना को दुकान के बाहर से किसी अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया गया। वीडियो के वायरल होने के बाद इसकी जानकारी मां को मिली। पीड़िता की मां ने वीरवार सुबह शिकायत गगरेट पुलिस थाना में की। गगरेट पुलिस थाना ने यह मामला महिला पुलिस थाना ऊना को सुपुर्द कर दिया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।आगामी कार्रवाई जारी है।