शिमला, 03 अक्तूबर : आपदा के बाद हिमाचल में सैलानियों की सुविधा के लिए पर्यटन विकास निगम के चयनित होटलों में एडवांस बुकिंग पर 20 फीसदी छूट 30 सितंबर से बढ़ाकर 31 अक्तूबर कर दी गई है। सैलानियों के लिए कई अन्य आकर्षक पैकेज भी जारी किए गए हैं।
हिमाचल पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक अमित कश्यप ने बताया कि एचपीटीडीसी ने जारी किया ट्राइबल साइट सीन टूर पर्यटन विकास निगम ने सैलानियों के लिए दो दिनों का ट्राइबल साइट सीन टूर पैकेज भी जारी किया है। इस पैकेज में सैलानी मनाली-केलांग-बारालाचा पास-त्रिलोकीनाथ-उदयपुर-मनाली घूमेंगे। एक दिन के रोहतांग पास साइट सीन पैकेज में सैलानी मनाली-रोहतांग पास-सिसू-मनाली घूमेंगे। एक दिन के ट्राइबल साइट सीन टूर में मनाली-त्रिलोकीनाथ-उदयपुर-मनाली घूमेंगे।