बिलासपुर, 30 सितंबर : जनपद की ग्राम पंचायत रघुनाथपुरा के रामपुर खनसरा में एक दंपत्ति शौचालय के निर्माण को लेकर पिछले 7 दिनों से अन्न-जल त्याग कर हड़ताल पर है। हालत खराब होने पर प्रशासन ने उन्हें अस्पताल शिफ्ट कर दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक दंपति अपने घर में शौचालय का निर्माण करना चाहते है लेकिन कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं।जिस कारण दंपति को यह रास्ता अपनाना पड़ा। पंचायत की प्रधान मोनू देवी ने बताया कि इससे पहले दंपति ने जिलाधीश बिलासपुर को सूचना दी थी। जिलाधीश ने भी शौचालय निर्माण के आदेश दिए थे लेकिन जैसे ही शौचालय बनाना शुरू हुए कुछ लोगों द्वारा इसका विरोध किया गया। जिसके चलते दम्पति ने अनशन पर बैठने का फैसला किया।
शनिवार को दम्पति की तबीयत काफी खराब हो गई और एंबुलेंस करके अस्पताल शिफ्ट किया गया। ग्राम पंचायत प्रधान ने भी प्रशासन से मांग की है कि इनका जो जमीनी विवाद है वह जल्द से जल्द सुलझाया जाए।