शिमला, 2 सितंबर : राजधानी के मल्याणा से तीन नाबालिग युवतियों के लापता होने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ढली थाना में परिजनों द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई कि उसकी 2 नाबालिग बेटियां अपनी एक अन्य सहेली के साथ कहीं चली गई है और घर वापस नहीं आई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी बेटियां घर से बिना बताए कहीं चली गई। शाम होने तक जब वह घर नहीं लौटी तो उसकी सहेली के घर में पता किया। वहीं, जब लड़कियों का पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
एएसपी सुनील नेगी ने कहा कि थाना में गुरुवार को सूचना मिली कि तीन नाबालिग युवतियां लापता हैं। जिनकी परीक्षाएं चली हुई थी। यह घर से स्कूल गई और परीक्षा देने के बाद घर लौटी। घर लौटने के बाद वह कहीं चली गई। मामले में टीम का गठन किया गया है।
उधर, सूचना मिली कि लड़कियां चंडीगढ़ में हैं। जिसके बाद टीम चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गई हैं। जल्द ही लड़कियों को ढूंढ लिया जाएगा।