शिमला, 14 अगस्त : राजधानी के उपनगर सरमहिल में भूस्खलन की चपेट में आए शिव बावड़ी मंदिर से हताहतों और घायलों को निकालने का कार्य जारी है। पुलिस व प्रशासन के अलावा सेना के जवान भी राहत कार्यों में जुटे हैं। अभी तक पांच शव निकाले गए हैं। इनमें कुछ मासूम बच्चों के शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिले। अभी भी करीब डेढ़ दर्जन लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिश की जा रही हैं। अभी तक पांच शव निकाले गए हैं। मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि सोमवार का दिन होने के चलते मंदिर में श्रद्धालु माथा टेकने आए थे। इसी दौरान भूस्खलन हुआ।
मोबाइल पर सबसे पहले पाएं हिमाचल की ताजा खबरें, यहां क्लिक कर ज्वाइन करें हमारा WhatsApp Group
उन्होंने कहा कि शिमला के फागली इलाके में भी भूस्खलन की घटना सामने आई है। राहत कर्मियों ने पांच लोगों का रेस्क्यू किया है। उन्होंने लोगों से भूस्खलन की घटनाओं से सतर्क रहने की अपील की है।