नाहन, 30 जुलाई : राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त शंखनाद सामाजिक संगठन ने नाहन में जिला स्तरीय साहित्यिक सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें अनेक साहित्यकारों ,लेखकों ,समाजसेवियों के अलावा शहर भर से बुद्धिजीवी वर्ग भी शामिल हुए। इस साहित्यिक आयोजन में प्रदेश के जाने-माने पर्यावरणविद ,समाजसेवी, शिक्षाविद डॉ.सुरेश जोशी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रदेश की वरिष्ठ साहित्यकार शबनम शर्मा कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि की भूमिका में थी।
साहित्यिक सम्मेलन की अध्यक्षता प्रदेश के वरिष्ठ कवि चिर आनन्द ने की। पत्रकार और साहित्यकार पंकज तन्हा ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के बाद शंखनाद के राज्य अध्यक्ष समाजसेवी प्रसिद्ध रंगकर्मी नीरज गुप्ता ने कार्यक्रम में पधारे सभी साहित्यकारों लेखकों और समाजसेवियों का स्वागत किया। संस्था निदेशक सम्पादक डॉ श्रीकांत अकेला ने शंखनाद के सामाजिक साहित्यिक और संगीत के कार्यकर्मों पर विस्तृत चर्चा की।
नाहन के एक निजी होटल शाही में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध लेखक दीन दयाल वर्मा की नई पुस्तक का भी विमोचन किया गया। जिस पर डॉ सुरेश जोशी और दीपराज विश्वास ने अपनी समीक्षा प्रस्तुत की। बहुभाषी कवि सम्मेलन का भी सफल आयोजन किया गया, ज़िसका संचालन साहित्यकार पत्रकार पंकज तन्हा ने किया।
कवि सम्मेलन में मौ क्युम,ज्योत्सना ,अजय , रामकुमार सैनी, दीपराज विश्वास, भुवन जोशी, पंकज तन्हा, दीपचन्द कौशल, मीनाक्षी वर्मा, शबनम शर्मा, अनुदीप भारद्वाज, अर्चना शर्मा, मान्या गुर्जर ,ऋतु, सरला गौतम, साधना शर्मा, अनिल शर्मा, शबाना , शून्य विनोद , प्रताप पराशर, सुरेश जोशी लायक राम भारद्वाज, दीन दयाल वर्मा और मुकेश सहोत्रा ने अपनी-अपनी कविताएं प्रस्तुत करके श्रोताओं की वाह-वाही लूटी।
अंत में सभा अध्यक्ष कवि चीर आनन्द और दीन दयाल वर्मा, शबनम शर्मा ने अपने-अपने वक्तव्यों में लेखन पाठन और साहित्य साधना में हमेशा एक सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में शंखनाद संगठन के महासचिव मौ क्युम ने सभी उपस्थित लोगों का हार्दिक धन्यवाद किया।