शिमला, 13 जून : प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (Himachal Pradesh Technical University) हमीरपुर में बोर्ड ऑफ गवर्नर गठित करने के संबंध में अधिसूचना जारी की है। यह जानकारी आज यहां सरकारी प्रवक्ता ने दी।
उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के कुलपति बोर्ड ऑफ गवर्नर के अध्यक्ष होंगे। इसके अतिरिक्त बोर्ड में छह पदेन सदस्य (ex officio) एवं सात नामित सदस्य नियुक्त किए गए हैं। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के कुलसचिव इसके सदस्य सचिव होंगे।
बोर्ड की बैठक वर्ष में कम से कम चार बार आयोजित होगी, जिसमें अधिसूचित सदस्यों का एक तिहाई कोरम (quorum) पूरा होना आवश्यक है। बोर्ड के नामित सदस्यों की कार्य अवधि तीन वर्ष निर्धारित की गई है।