मंडी (वी.कुमार) : संगीत को समर्पित मंडी की संस्था संगीत सदन जो पिछले 37 सालों से इस विधा पर कार्य कर रही है 17 जुलाई को रखे गए समारोह जिसे मंडयाली महोत्सव 2016 का नाम दिया गया है में जानी मानी 11 हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही इस मौके पर तीन पुस्तकों का विमोचन भी होगा। मुख्यमंत्री के ओएसडी अमितपाल सिंह इस मौके पर मुख्य मेहमान होंगे। मंडयाली महोत्सव का यह कार्यक्रम शाम को पांच बजे शुरू होगा।
जानकारी देते हुए संगीत सदन के संचालक उमेश भारद्वाज ने बताया कि 37 साल की सांस्कृतिक यात्रा का अनवरत सफर तय कर मंडयाली संस्कृति के उभार हेतु वर्ष 2016 से मंडयाली महोत्सव को शुभारंभ करने का निर्णय लिया है । इसके तहत इस नगरी की उत्कृष्ठ सांस्कृतिक विभुतियों को हर साल विभिन्न श्रेणियों जिसमें संगीत, साहित्य, सांस्कृतिक शोध, पुरातत्व एवं अभिनय में सम्मानित करने की योजना है। इसके प्रथम चरण में विभिन्न क्षेत्रों में अपने अमूल्य योगदान के लिए सम्मान दिए जाएंगे। इनमें संगीत के लिए स्वर्गीय पियूष स्वामी जी संस्थापक, संगीत सदन, देवकी नंदन गौतम, शुक्ला शर्मा। साहित्य क्षेत्र में पंडित भवानी दत्त शास्त्री (दिवंगत), प्रो, सुंदर लोहिया, डॉ, बीएल कपूर, रेखा वशिष्ठ।
सांस्कृतिक शोध के लिए डॉ, धर्मपाल कपूर को सम्मानित किया जाएगा। पुरातत्व संरक्षण के लिए चंद्रमणी कश्यप , चंड महात्मा, (दिवंगत) तथा अभिनय में सम्मान नीरज सूद व ईशानी शर्मा को दिया जाएगा। इस मौके पर डॉ, दिनेश धर्मपाल कपूर की पुस्तक परिप्रेक्ष्य व अभिशप्त क्यों तथा विनोद बहल के मंडयाली काव्य संग्रह, भाता री घेहड़, का विमोचन भी किया जाएगा। दोनों ही पुस्तकों को लेकर साहित्यकारों में बड़ी उत्सुकता बनी हुई है। यह कार्यक्रम संगीत सदन नजदीक सनातन धर्म सभा मंदिर समीप भगवाहन मुहल्ला, मंडी में होगा।