ऊना (एमबीएम न्यूज) : पूर्व सांसद व रिटायर्ड मेजर जनरल विक्रम सिंह का अंतिम संस्कार बुधवार को पैतृक गांव दौलतपुर चौक में किया गया। हजारों नम आंखों ने पूर्व सांसद को अंतिम विदाई दी। सेना व पुलिस बल ने पार्थिव देह को सैल्यूट दिया। इस मौके पर मेजर विजय सिंह मनकोटिया, कैबिनेट मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल, विधायक राकेश कुमार, कांग्रेस नेता कुलदीप कुमार, एसपी अनुपम शर्मा व डीसी युनुस के अलावा वायु व नौसेना के अधिकारी मौजूद थे। भाजपा नेता सुशील कालिया, राजेश ठाकुर, विजय चौधरी व अलग-अलग संगठनों के हजारों लोग मौजूद थे।
Latest
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा में चोरी की बिजली का इस्तेमाल, 10 हजार जुर्माना
- Weather Update : हिमाचल में पसीने छुड़ाएगी गर्मी, 23 मई तक लू चलने का येलो अलर्ट
- VIRAL VIDEO : एक नहीं 8-8 बार वोट कर रहा युवक..!
- मांगलौत जंगल की आग ने हजारों पक्षियों व जानवरों से छीना आशियाना, पशु प्रेमी मायूस
- कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में 21518 सैन्य जवानों को ई-ट्रांसमिशन से भेजे जाएंगे पोस्टल बैलेट