हरिपुरधार – सिरमौर जिले की बढ़ोल पंचायत में शुक्रवार को 14 वर्षो के बाद कुल की देवी बिजाई माता के छांई पालकी जागरण का आयोजन किया गया। माता का जागरण दो दिनो तक चलेगा। पहले दिन जागरण में 8 पंचायतो के 3 हजार से अधिक श्रद्धालु शरीक हुए। सुबह करीब 9 बजे जब माता ने मंदिर से जागर स्थल के लिए प्रस्थान किया तो दर्जनो ढोल नगाड़ो की गुंज में हजारो श्रद्धालुओं ने माता के जयकारे लगाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। माता के मंदिर से बाहर निकलते ही सैकड़ो तोपो की गड़गड़ाहट से लोगो ने उनका भव्य स्वागत् किया। ढोल नगाड़ो की गूंज व तोपो की गड़गड़ाहट ने महल क्षेत्र की आठ पंचायतो के हजारो लोगो को माता के जागरण का अहसास दिलाया। बढ़ोल पंचायत के कांडो, बढ़ोल, कुणा, मदोड़ी, जेड़ाना व जामना गांव के लोग सयूंक्त रुप से बिजाई माता के जागरण का आयोजन कर रहे है।
Previous Articleरेणुका मेले के दौरान मुख्यमंत्री देंगे 22 करोड की सौगात
Next Article स्वास्थ्य सेवाओं पर व्यय होगें 1187 करोड- विनय