पांवटा साहिब, 30 सितंबर : उपमंडल के धौलाकुआं में एक महिला द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक महिला मनजीत (19) ने 8 महीने पहले परिजनों की रजा-मर्जी के बिना धौलाकुआं में कोर्ट मैरिज कर ली थी। इसके बाद मनजीत व उसका पति अलग रह रहे थे। शुक्रवार को मृतक के परिजनों ने बेटी के आत्महत्या करने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंची। मौके पर पाया कि मंजीत का शव कमरे में पड़ा हुआ था।
प्रारंभिक छानबीन में पाया गया है कि महिला ने पंखे में चुन्नी बांधकर आत्महत्या की है। मृतका का पति सतीश कुमार एक पोल्ट्री फॉर्म में काम करता है। महिला द्वारा उस समय आत्महत्या की गई जब वह पोल्ट्री फार्म में ड्यूटी के लिए गया हुआ था। रात 9 बजे पड़ोस की रहने वाली एक महिला ने मनजीत को कमरे के अंदर पंखे में लटका हुआ देखा।
वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस को कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।जाँच पड़ताल में पाया गया है कि महिला द्वारा पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या की गई है। पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।