नाहन – रामकुंडी मौहल्ला में नगर परिषद के स्लार्टर हाउस के समीप सटी जमीन पर बेशकीमती प्राचीन सिक्के निकले है। यह सिक्के 18वीं व 19वीं शताब्दी के दुर्लभ सिक्के है। सिक्कों में अंकित जानकारी से मालूम हो रहा है कि यह 18वीं व 19वीं शताब्दी के शुरूआती दौर के है। जानकारी के मुताबिक यहां सबसे पहले 9 साल के एक लडके को एक प्राचीन सिक्का मिला उसके बाद लोग भारी संख्या में यहां पहुंचने शुरू हो गए। सिक्कांे के मिलने की सूचना पूरे शहर में आग की तरह फैल गई और लोग यहां सिक्के ढूंढने भारी तादाद में पहुंचे। अभी तक करीब 100 से भी अधिक सिक्के लोगों को यहां मिल चुके है। यह सिक्के चांदी व पीतल की धातु के बने बताये जा रहे है। जिसकी भारी कीमत आंकी जा रही है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस कर्मचारी भी पहुंच गए थे और इन सिक्कों के बारे में जानकारी जुटा रहे है। अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह सिक्कें यहां कहां से आए।