नाहन, 09 अगस्त : ऐतिहासिक शहर नाहन में मुहर्रम के मौके पर ऐतिहासिक शहर नाहन में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा चार ताजिए निकाले गए है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। मंगलवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा मुहर्रम मनाया गया।
मुहम्मद असलम ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मुहर्रम पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सभी मोहल्लों में रखे गए ताजियों के दर्शन कर इबादत की। उन्होंने ने बताया कि मुहर्रम के दिन शहर के चार मोहल्लों से ताजिए निकाले गए और इस दौरान निकाले जाने वाले जुलूस में भारी संख्या में लोग हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि मुहर्रम किसी त्योहार या खुशी का महीना नहीं बल्कि यह बेहद गम भरा महीना मुस्लिम समुदाय द्वारा माना जाता है और आज के दिन कर्बला शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती है।
मुहर्रम पर देश के विभिन्न स्थानों में मुस्लिम समाज के शिया समुदाय द्वारा ताजिए निकाले जाते हैं। मगर नाहन में यह ताजिए मुस्लिम समाज के सुन्नी समुदाय द्वारा निकाले जाते हैं और यह परंपरा यहां रियासत काल के समय से चली आ रही है।