पांवटा साहिब (भीम सिंह): मार्च के चलते ही शादी-विवाह का सिलसिला जारी हो जाता है। इसके चलते कई लोग परिणय सूत्र में बंध जाते है और जीवन भर एक दूसरे का साथ निभाने की कसम खाते है। इसी तरह की एक शादी गिरिपार क्षेत्र के दुगाना में एक बारात ऐसी पहुची जो देश के अन्तिम छोर से चली थी। यह शादी टू स्टेस की फिल्म को तरोताजा करने में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। इस शादी ने सभी को यह भी दिखा दिया है कि दिलों के रिश्तों के सामने दूरिया कम नही हो सकती।
करीब तीन हजार किमी से दूर केरल से बारात गिरिपार के दुगाना में पहुची, जोकि सभी के लिए चर्चा का विषय रही। समूचे गिरिपार क्षेत्र में यह पहली अनूठी शादी है, जहां पर दुल्हन इतनी दूर शादी करके जा रही है। जानकारी के मुताबिक जिला सिरमौर की विनिता पुंडीर और केरल के श्यामजी कृष्ण दोनों पिछले सात-आठ वर्ष से आर्ट आफ लिविंग संस्था बेगलुरू में सेवाए दे रहे है।
पिछले दिनों दोनों के बीच प्यार परवान चढा और एक दूसरे के संग शादी की कसमे ली। दोनों ने अपने-अपने परिजनों को मनाना शुरू कर दिया। यह करना काफी मुश्किल था, परन्तु दोनों ने अपने परिजनों को शादी के लिए राजी कर ही दिया। लडका पिछले महीने दुगाना आया और लडकी के परिजनों से बातचीत की, जिससे परिजनों ने एक माह के अन्दर दोनों की शादी करवा दी। इस सप्ताह विनिता और श्याम सात फेरे लेकर परिणय सूत्र में बंध गए।
गौरतलब है कि केरल से बारात चार दिन बाद दुगाना पंहुची, बारात में कुल 14 लोग आए थे। बारात तीन हजार किमी दूरी तय करके दुगाना पहुची थी। दुल्हे श्याम कृष्ण ने बताया कि बारात केरल से दिल्ली रेल में आई और दिल्ली से टेक्सी की सहायता से दुगाना पहुची। बारात वापसी दिल्ली बाई ऐयर केरल पहुची।