शिमला,18 मई : सरकार ने पुलिस भर्ती पेपर लीक की जांच अब सीबीआई को सौंपने का निर्णय किया है, लेकिन कांग्रेस सीबीआई जांच की भी पक्षधर नहीं है। कांग्रेस का मानना है कि इस तरह सरकार मामले को उलझाने का प्रयास कर रही है। बेगुनाहों को सलाखों के पीछे डालकर असली गुनहगारों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। यह आरोप कांग्रेस के उपाध्यक्ष व नैना देवी के विधायक रामलाल ठाकुर ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर लगाया है।
रामलाल ठाकुर ने कहा कि इस मामले में 73 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पेपर खरीदने वालों को गिरफ्तार कर रही है। जिसने पेपर लीक किया उनको बचाया जा रहा है। यह पुलिस व राजनीतिक संरक्षण में हुआ है। पेपर सेट की एक प्रक्रिया है। पुलिस विभाग की निगरानी में पेपर बनाया व प्रिंट किया जाता है। प्रिंटिंग प्रेस का मालिक प्रभावशाली राजनेताओं का सम्बन्धी है उसपर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पुलिस विभाग के लोगों जिन्होंने कोताही बरती उन पर कार्रवाई के बजाए अन्य राज्यों से लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीबीआई में भी यही अफसर होते हैं उनकी कोई अलग ट्रेनिंग नहीं होती। ठाकुर ने कहा कि इस घोटाले में बड़े मगरमच्छो को बचाने का प्रयास हो रहा हैं। गुड़िया व अन्य मामलों में सीबीआई जांच बेनतीजा रही है।
वहीं उन्होंने आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह पर भी निशाना साधा। जल जीवन मिशन में बाहरी ठेकेदारों को फायदा पहुँचाया जा रहा है। पाईपे कागजों में बिछ रही है। जहां बिछ रही है वहां पानी नही मिल रहा है। उन्होंने इन अनियमितताओं की जांच करने की मांग की। उन्होंने नैना देवी मंदिर ट्रस्ट का ढाई करोड़ से बीजेपी नेता के द्वारा गाड़िया खरीदने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि उनके विधानसभा के पूर्व एमएलए ओर भाजपा के रसूखदार नेता के कहने पर मन्दिर का पैसा आनंदपुर में यस बैंक में जमा कराने की बात कही। उसके बाद उस पैसे से नेता के रिश्तेदार ने गाड़ियां खरीदी ओर राजनीतिक प्रभाव के चलते बन रही रेलवे लाइन के काम में लगा दी।
जबकि जिनकी जमीन गयी उन्हें वहां ड्राइवर तक नही रखा गया। यह सरकार नौकरियों के साथ हर जगह गड़बड़ियाँ कर रही है। जनता इनसे त्रस्त हो गई है जिससे प्रदेश में अब कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।