संगड़ाह, 1 मई : पूर्व मुख्य संसदीय सचिव व विधायक विनय कुमार का उपमंडल मुख्यालय में शक्ति प्रदर्शन हुआ। भीड़ भी जुटी, साथ ही जमकर नारे भी लगे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन में ढोल नगाड़ों के बीच जमकर बधाईयों का दौर चला।
दीगर है कि कांग्रेस आला कमान ने विधायक विनय कुमार को हाल ही में प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। इस दौरान संगड़ाह पंचायत प्रधान नीलम ठाकुर समर्थकों सहित भाजपा को त्याग कर कांग्रेस में शामिल हो गई। विधायक का दावा है कि इससे भाजपा को बड़ा झटका लगा है।
संगड़ाह मंडल कांग्रेस ने दावा किया कि इस समारोह में 13 परिवार पार्टी में शामिल हुए हैं। इस दौरान विधायक ने कहा कि पार्टी ने बतौर अध्यक्ष जो उन्हें जिम्मेदारी दी है, उसकी कसौटी पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
विधायक ने कहा कि नागरिक अभिनंदन व सरकार के खिलाफ रैली में जुटी भीड़ इस बात का संकेत है कि राज्य की जनता मौजूदा सरकार से ऊब चुकी है। विधायक ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में शुरू किए गए कार्य जस के तस पड़े हैं। जनता अब जल्द से जल्द सरकार को बदलने के मूड में है।
कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन