नाहन, 27 अप्रैल : हिमाचल सरकार द्वारा सवर्ण आयोग का गठन नहीं किया गया। साथ ही शिमला रैली के दौरान सवर्ण समाज( Savarna Samaj) के प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया गया। इन मुद्दों को लेकर आक्रोश में संगठन ने भाजपा (BJP) व कांग्रेस (Congress) विधायकों का विरोध शुरू कर दिया हैं।
बुधवार को पच्छाद उपमंडल के मढी घाट में बुधवार को शिमला संसदीय क्षेत्र (Shimla Parliamentary Constituency)के सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप (MP Suresh Kashyap) का सवर्ण संगठन ने विरोध किया साथ ही “सुरेश कश्यप गो बैक” के नारे लगाकर प्रदर्शन किया।
हालांकि मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात था,लेकिन सांसद सुरेश कश्यप ने भूमि पूजन के कार्यक्रम को टाल दिया। इसके बाद वह वो सीधे जयहर पहुंचे। वहां पर उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ व लोकार्पण किया।
दीगर है कि पुलिस द्वारा शिमला रैली के दौरान हुए प्रदर्शन व मारपीट के बाद सवर्ण समाज के लोगों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की थी, नेता 24 दिन तक जेल में भी रहे। इसमें एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता सिरमौर से थे। अब सवर्ण संगठन के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस तथा भाजपा के पदाधिकारियों का हर जगह विरोध शुरू कर दिया है। इसी के चलते मढी घाट में सवर्ण संगठन ने भाजपा प्रदेश कश्यप का विरोध किया।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को ही रेणुका जी निर्वाचन क्षेत्र में विधायक विनय कुमार के खिलाफ भी “GoBack” के नारे लगाए गए।