हमीरपुर, 20 अप्रैल : जिला हमीरपुर के उप मंडल भोरंज के गांव कडोहता के पास सुबह दो गाड़ियों के बीच आपस में टक्कर हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे हमीरपुर मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार शादी के बाद दूल्हा, दुल्हन को लेने ससुराल आया हुआ था।
घुमारवीं जाते समय भोरंज के पास गाड़ी की टक्कर सामने से आ रही गाड़ी से हो गई। इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। व्यक्ति का नाम बिधि चंद बताया जा रहा है।