जोगिंदर नगर/लक्की शर्मा : सुखबाग के संतोष कुमार निवासी ग्राम पंचायत पस्सल की गौशाला में अचानक मंगलवार सुबह आग लग गई। जिसके चलते गौशाला जलकर राख हो गई। हालांकि इस आगजनी में किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
जानकारी के अनुसार संतोष कुमार गरीब परिवार से संबंध रखते हैं और मिस्त्री का काम करते हैं। उन्होंने प्रशासन से इस नुकसान के लिए मदद की गुहार लगाई है।
इस बारे पंचायत प्रधान विशाल सिंह राठौर ने कहा कि उन्हें आगजनी की घटना की सूचना मिलते ही संबंधित राजस्व अधिकारी को नुकसान का आंकलन करने के लिए सूचित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि संतोष कुमार की दयनीय स्थिति को देखते हुए 15 दिन में उनकी गौशाला का निर्माण किया जाएगा।