कांगड़ा, 11 अप्रैल : जिला से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने ही पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
20 वर्षीय विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी शादी को करीब 2 साल हो गए है, जिसके बाद उसके पति ने शादी के 2-3 माह बाद ही बड़ी ही चतुराई से तलाक ले लिया और उसे अपने किसी दोस्त के पास रख दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला ने बताया कि उसका पति उसे जबरन अपने दोस्त और उसके एक बड़े भाई से संबंध बनाने के लिए दबाव डाला, जिसके बाद व्यक्तिओं ने महिला से संबंध बनाए। वहीं उन्होंने महिला को किसी को भी न बताने व जान से मारने की धमकी भी दी।
उधर, महिला की शिकायत पर कांगड़ा पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।