मंडी, 9 अप्रैल : भारतीय जनता पार्टी महिलाओं का सम्मान न करने वालों नेताओं से भरी पड़ी है। जिसका ताजा उदाहरण विधानसभा के उपाध्यक्ष हैं और अब अनूप केसरी को भी रातों रात भाजपा में शामिल कर पार्टी ने इस बात पर मुहर लगा दी है। यही नहीं आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रदेश में सक्रिय होने से कांग्रेस और भाजपा में बौखलाहट है, जिसके कारण दोनों दल आप नेताओं को अपने दलों में शामिल करने पर तुले हुए हैं। यह बात आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता इंजिनीयर शेर सिंह ठाकुर ने शनिवार को मंडी में आयोजित एक पत्रकार वार्ता को संबोंधित करते हुए कही।
शेर सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेताओं के आए दिन आडियो वीडियो व चैट वायरल हो रहीं हैं जिसमें वे महिलाओं के साथ अभद्रता और अश्लिलता की सारी हदों को पार करते जा रहे हैं। लेकिन भाजपा ऐसे नेताओं को बड़े बड़े पदों पर बैठाए हुए है।
शेर सिंह ने कहा कि आप के प्रदेश अध्यक्ष रहे अनूप केसरी की मानसिकता भी वैसी ही है शायद तभी भाजपा ने उन्हें अपने कुनबे में शामिल किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वैसे भी पार्टी अनूप केसरी अनुशासनात्मक कार्यवाही करने वाली थी। उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं की आप में कोई जगह नहीं है और ऐसे नेता चरित्रहीन नेता और लोग भाजपा को ही मुबारक।
वहीं वार्ता के दौरान प्रदेश महिला विंग की उपाध्यक्षा विभा गुलेरिया ने भी दोनों दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि दोनों दलों में आप के आने से बौखलाहट है। कोई दल संकीर्ण मानसिकता वालों को अपने दल में शामिल कर रहे हैं और कोई दल दफ्तरों में बैठ कर आप कार्यकर्ताओं व नेताओं को अपने पदाधिकारी बनाने में लगे हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की जारी की गई लिस्ट में से कोई भी नेता आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी का हिस्सा नहीं बनने वाला। उन्होंने किसी भी पार्टी से संबंधित सभी प्रकार की लिस्टों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि केवल घटिया लोगों को छोड़ कर कोई भी आप को छोड़कर नहीं जा रहा है। वार्ता के दौरान सदर अध्यक्ष जसप्रीत सिंह, रजनीश सोनी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।