सोलन, 6 अप्रैल: डॉ. वाईएस परमार वानिकी एवं बागवानी विश्वविद्यालय (नौणी) को नया कुलपति मिला है। हिमाचल के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर ने डॉ. रविंद्र शर्मा को कुलपति नियुक्त किया है।
इससे पूर्व डॉ. परविंदर कौशल को वीसी के रूप में सेवा विस्तार दे दिया गया था, लेकिन ABVP (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) ने सेवा विस्तार का विरोध किया था, अब नए वीसी के तौर पर डॉ. रविंद्र शर्मा को नियुक्त किया गया है। स्थायी तौर पर रविन्द्र शर्मा नौणी विश्वविद्यालय के कुलपति होंगे।
बता दें कि नौणी विश्वविद्यालय में डॉ. परविंदर कौशल को एक अप्रैल को स्थाई नियुक्ति तक पद पर बने रहने के आदेश जारी किये थे,इसे एक तरह से सेवा विस्तार ही समझा जा रहा था,अब चार दिन के भीतर ही स्थाई नियुक्ति कर दी गई है।
सेवा विस्तार दिया गया था मगर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का आरोप था कि कुलपति भ्रष्टाचार के आरोपों में संलिप्त हैं,लिहाजा उन्हें तत्काल प्रभाव से वीसी के पद से हटाया जाना चाहिए। राज्यपाल द्वारा 31 मार्च के बाद सेवा विस्तार दिया गया था लेकिन डॉ. रविंद्र शर्मा को कुलपति नियुक्त किया गया है।