नाहन – प्रदेश मंे भैया दूज व रक्षाबंधन पर बहनों को मुफत बस यात्रा उपलब्ध होने की तर्ज पर प्रदेश की एकल नारियों ने भी विधवा दिवस पर बसों का किराया माफ करने की मांग उठाई है। हर वर्ष 23 जून को आयोजित होने वाले विधवा दिवस पर एकल नारियों ने प्रदेश सरकार से उपरोक्त सुविधा उपलब्ध करवाने की मुद्दा उठाया है। साथ ही प्रदेश में एकल नारियों की समस्याओं पर भी चिंता जताते हुए प्रदेश सरकार से उनका समाधान मांगा है। एकल नारी शक्ति संगठन ने उपायुक्त को प्रदेश की एकल नारियों से संबधित एक ज्ञापन प्रेषित किया है। एकल नारी शक्ति संगठन की जिाध्यक्ष कविता, राज्य सदस्य रीता देवी समेत सुनीता देवी, गंगा देवी, कृष्णा देवी आदि ने कहा कि प्रदेश में एकल नारियों की संख्या लगातार बढ रही है। एकल नारियों की समस्याओं पर चर्चा व उनके समाधान के लिए कोई भी मंच उपलब्ध नहीं था। पिछले दो वर्षो से प्रदेश में एकल नारी शक्ति संगठन का गठन किया गया है। यह संगठन प्रदेश के 7 जिलों के 19 विकास खंडो में कार्य कर रहा है। हर पंचायत स्तर पर एकल नारी संगठन की मासिक बैठक आयोजित की जाती है। इन्हीं बैठकों में एकल नारियों से संबधित समस्याएं सामने आई है। संगठन की महिला कार्यकर्ताओं ने एकल नारी की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि एकल महिलाओं के पास स्थाई रोजगार नहीं है। अधिकतर महिलाओं के पास अपनी जमीन नहीं है और यदि है तो बेहद कम। उन्होनें एकल महिलाओं के लिए जमीन उपलब्ध करवाने की मांग उठाई है। उन्होनें 23 जून यानि विधवा दिवस पर बसों का किराया माफ करने की बात भी कही है। इसके अलावा प्रदेश में एकल महिलाओं के स्वास्थय जांच व उपचार हेतु विशेष कार्ड उपलब्ध करवाने का मुद्दा भी उठाया है। साथ ही निशुल्क जांच व दवाईयां भी दी जाएं। उन्होने प्रदेश सरकार से उपरोक्त सभी समस्याओं पर उचित कदम उठाने की मांग की है।
Previous Articleलोगों की जान बचाने वाले स्थानीय गोताखोर किये सम्मानित
Next Article ड्राइविंग प्रशिक्षण शिविर संपन्न