नाहन, 11 मार्च : विकास खंड के अंतर्गत प्रधान व उप प्रधानों की एसोसिएशन गठित की गई है। इसमें संयोजक की जिम्मेदारी अनिल ठाकुर को सौंपी गई है, जबकि एसोसिएशन के प्रधान की जिम्मेदारी संदीपक तोमर को सौंपी गई है। इसके अलावा उप प्रधान के पद पर रणवीर ठाकुर मनोनीत किए गए हैं।
एसोसिएशन के सचिव पद पर बीना शर्मा काबिज हुई हैं जबकि कोषाध्यक्ष कमल शर्मा होंगे। मीडिया प्रभारी का दायित्व राजकुमार ठाकुर को दिया गया है। सदस्य के तौर पर अनिता देवी, रेखा देवी, राजेंद्र, राम कुमार व राम कुमार शर्मा इत्यादि को शामिल किया गया है।
गौरतलब है कि कुछ सप्ताह पहले विकास खंड के प्रधानों व उप प्रधानों की संयुक्त बैठक भी हुई थी। इसमें कार्यकारिणी के गठन का फैसला लिया गया।