ऊना, 26 फरवरी : हरोली क्षेत्र के तहत बाथू स्थित पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में पीजीआई में उपचाराधीन एक और महिला की मौत हो गई है। जिसके चलते मृतक महिला कामगारों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। मृतक महिला की
पहचान (45) इसरत पत्नी मोहम्मद मवीन निवासी यूपी के रूप में हुई है। जिसके शव को प्रशासन ने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम पीजीआई में भर्ती इसरत ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। मौजूदा समय में इसरत का परिवार संतोषगढ़ में रह रहा है। पीजीआई में दाखिल अन्य कुछ कामगारों की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। डीएसपी हरोली अनिल पटियाल ने महिला कामगार की मौत की पुष्टि की है।